Meet The Author

I'm Aritra Sarkar, A 28 years old Engineer,currently living in Kolkata, West Bengal, India.You can also find me in WebNetDiary

author

Embedly-Media Tool to Increase Engagement | हिंदी में जानिए

Leave a Comment
हेलो दोस्तों
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको एक ऐसे tool या कहें website के बारे में बताने जा रहां हूँ जिसकी मदद से आप किसी भी वेबसाइट , link  या URL को बहुत ही सुंदरता के साथ अपने ब्लॉग में embed या डाल सकते है।
Embed.ly: Increase Engagement

उदहारण के लिए मान लीजिए की आपको Subhadra Kumari Chauhan का wikipedia page अगर लिंक के साथ दिखाना हो तब आप क्या करेंगे। 
उस link को कॉपी करेंगे और उस लिंक का एक hyperlink अपने ब्लॉग पर डाल देंगे जो की कुछ नीचे दिए गए लिंक की तरह दिखेगा। 


यह दिखने में उतना अच्छा लगता और न ही आपको आकर्षित कर रहा होगा। अब अगर मान लीजिए हम इसी लिंक को कुछ नीचे Embed किये गए लिंक की तरह दिखाये। 


इस तरह से लिंक को दिखाने से लिंक या URL की सुंदरता बढ़ती हैं और साथ ही ब्लॉग भी दिखने में अच्छा लगता हैं।  और जब ब्लॉग अच्छा दिखेगा तब ब्लॉग में traffic बढ़ेगा। इस तरह से कह सकते हैं कि इस सुंदरता से लिंक को दिखने से आपको SEO में मदद मिलगा।
अगर आप भी इसी तरह के सुन्दर ,engaging , आकर्षित, URL या लिंक्स अपने ब्लॉग पर डालना चाहते हैं तो निचे दिए गए EMBEDLY के Website पर जाए।




यह उपयोग करने में बहुत ही आसान हैं और basic option free हैं। सिर्फ आपको अपने ब्लॉग पर HTML डालना बनना चाहिए।





HOW TO USE EMBED.LY ? । कैसे उपयोग करें ?

  •  सबसे पहले आप जिस लिंक या URL को Embedly की मदद से embed करना चाहते है उसे Copy कर ले। फिर इस Embedly के इस लिंक पर जाए। उदहारण के लिए मैं यहाँ पर अपने ब्लॉग का url     "www.hindidost.com" का उपयोग करूँगा। 
  •  Embedly की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको  Embed Code Generator का पेज मिलेगा। यहाँ पर आप अपना URL दिए गए जगह पर Paste करे और फिर Embed के button पर click करें। 


Embedly 
  • अब आपको उसी स्क्रीन पर अपने लिंक का card या जिसे हम embed कह रहें हैं दिख जाएगा जिसे आप edit भी कर सकते हैं। 
  • अब "CLICK TO COPY EMBED CODE" पर click करिये और अपने कोड को कॉपी कर ले। 
  • अब जिस जगह आप उस Card को दिखाना चाहते हैं ,उस पेज के HTML पर जाकर code को paste कर दे।  बस अब आपको अपना लिंक सुंदरता के साथ दिखेगा।  



Read More

Best Website to Relax Your Mind, Body and Soul and Increase your Productivity

Leave a Comment
हेल्लो दोस्तों ,
आज का यह blogpost दुसरे ब्लोग्पोस्ट्स से कुछ अलग हैं .आज मैं आपको कोई Tech Tip तो नहीं दूंगा पर हाँ आपके मन को शांति देने वाले कुछ ऐसे websites के बारे में बताऊंगा जो निश्चित ही आपके काम आयेंगे.
दोस्तों मन और आत्मा की शांति के लिए तो वैसे आप कई तरीको का उपयोग कर सकते हैं. पर अभी के इस समय में हम internet , technology इत्यादि से इतना घिर चुके हैं कि समय निकालना हमेशा संभव नहीं हो पाता . आज के इस blogpost में मैं आपको कुछ ऐसे websites के बारे में बताने वाला हूँ जिनकी मदद से आप अपने आप को कार्य के बीच में या कार्य करते हुए relax कर सकते हैं और अपनी productivity बढ़ा सकते हैं .

Best Websites to Relax
Credits: Moyan Brenn


1. calm.com : मन को शांत करें और ध्यान करें .
2. rainymood.com : बारिश कि आवाज़ से मन को शांत करें
3. noisli.com : अलग अलग आवाजों से productivity बढाये



4. classyfireplace.com : Fireplace के साथ jazz music का आनंद ले .
5. showerti.me : bathroom shower का आनंद ले .
6. coffitivity.com : Coffee house की आवाज़ का अलग ही आनद हैं .
7. rainfor.me : बारिश सिर्फ आपके लिए
8. weavesilk.com : खुद ही wonderful art तैयार करें
9. Liquid Particle : Particles और mouse से खेले .


10. fallingfalling.com : गिरते हुए चीजों को देखे
11. intotime.com : रंगों के साथ खेले .
12.  tonematrix : खुद music बनाए .
13. donothingfor2minutes.com : बस दो मिनिट के लिए



14. simplynoise.com : बारिश की आवाज़
15. lookingatsomething.com : Mouse से weather को बदले
16. thenicestplaceontheinter.net : Hug करिए लोगो को .

उम्मीद करता हूँ कि आपको ये websites पसंद आएंगे और आपके पास भी अगर कोई website हैं जो इस list में शामिल होना चाहता हैं तो ज़रूर comment करके बताये.





Read More

Best Websites for Free Royalty Free Music and Sound | हिंदी में जानिये

Leave a Comment
हेलो दोस्तों
आपके ऑनलाइन videos के लिए free music ढूँढना वह भी royalty फ्री थोड़ा मुश्किल काम हैं।  आप ऐसे ही किसी भी song , या music या sounds को अपने video में नहीं लगा सकते। अगर आपको किसी ने पकड़ लिया तो आप पर Copyright Infringement का legal action लिया जा सकता हैं जो की एक कानूनन अपराध हैं।
और इससे बुरा तो हो ही नहीं सकता कि आपने बहुत मेहनत करके एक वीडियो बनाया और Youtube ने उस video को Copyright Act के तहत आपके उस video को  delete कर दिया। इसलिए हमेशा Royalty Free Music का उपयोग करें।
और पढ़े : Royalty Free Images 

आज के इस ब्लॉगपोस्ट में मैं आपको कुछ ऐसे ही कुछ websites के बारे में बताने वाला हूँ जहाँ से आप Royalty Free Music download कर सकते है और अपने Video Project के लिए उनका उपयोग कर सकते हैं।

royalty free music
Edited With Pixlr


Music का उपयोग करने से पहले उनके terms and conditions अवश्य देख ले। अधिकतर music के लिए websites ने credits के साथ link back माँगा हैं ताकि उनके website का भी प्रचार हो सकें।

1. Incompetch : यह मेरा सबसे favorite website हैं फ्री music के लिए। यह आपको music उपयोग करने देता हैं परन्तु आपके video में websites के credits देने पढ़ते हैं।  

2. Bensound : यह free royalty free music के search में google पर सबसे ऊपर आता हैं। आपके multimedia project के लिए बढ़िया option हैं।

3. FreeSoundTrackMusic : यहाँ से भी आप फ्री musics डाउनलोड कर सकते हैं। उपयोग करने के लिए आपको credits देने पड़ेंगे।  आप चाहें तो musics को खरीद भी सकते हैं।



4. Animal - Sounds : जैसा नाम ही बता रहां हैं यहाँ पर से आप अलग अलग जानवरों के आवाज़ पा सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं।

5. Looperman : यहाँ पर से आप Royalty Free Music Loops पा सकते हैं।

6. NoCopyrightSounds : इनका एक Youtube account है जिसकी मदद से आप  फ्री musics और sounds download कर सकते हैं।

7. AudioNautix : यहाँ पर आप बहुत से genres के music डाउनलोड कर सकते हैं।  Musics को उपयोग करते समय credits देना न भूले।

 दोस्तों यह थे कुछ websites जहां से आप Royalty Free Musics Download कर सकते हैं। मैं एक और tips यह भी देना चाहता हूँ कि आप चाहे किसी भी websites से Music का उपयोग क्यू न कर रहें हो कृपया उस musician या website का credits अवश्य दे चाहे वो म्यूजिक credit free क्यों न हो।  ऐसा करने से एक सम्मान का अनुभव होता हैं।


Read More

7 Websites for Adding Effects in Photos apart from Editing

Leave a Comment
हेलो दोस्तों ,
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको कुछ ऐसे websites के बारे में बताने वाला हूँ जिनकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपने ब्लॉग या personal use के लिए उपयोग में लाये जाने वाले  photos, pics इत्यादि को edit कर पाएंगे।  इसमें मैंने कुछ ऐसे websites भी बताये हैं जिनकी मदद से आप अपने photos में अलग अलग effects भी दे पाएंगे। पर यह ध्यान रहें की कही आप royalty वाले photos न use कर ले।

By Photomania




1. Pixlr : यह एक Autodesk Company का ऑनलाइन image editing tool हैं।  यह काफी powerful हैं और मेरा सबसे पसंदीदा टूल हैं।  इसका एक Android App भी हैं जिसका आप बड़ी आसानी से उपयोग कर सकते हैं। मैं अपने दूसरे वेबसाइट WebNetDiary में के लिए इसी टूल का उपयोग करता हूँ।  

2. Canva : यह टूल ब्लॉग लिखने वालो के लिए एक जन्नत से कम नहीं। इसकी मदद से आप अपनी designing की ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। यहां पर आपको अलग अलग themes, pictures, text fonts इत्यादि मिलते जो की free और paid दोनों में ही उपलब्ध हैं। सिर्फ ब्लॉग ही नहीं आप फेसबुक कवर फोटो , youtube thumbnail इत्यादि भी इससे बना सकते हैं।


3. Compressor : यह एक ऐसा वेबसाइट जिसकी मदद से आप अपने photos की size को कम कर सकते हैं और उन photos का उपयोग आप अपने वेबसाइट पर कर सकते हैं। कह सकते हैं कि यह एक image compress करने की वेबसाइट हैं।  इसमें आप कोई editing नहीं कर सकते। 




4. Portraits to Text : जैसा की नाम से ही पता चल रहा होगा। यह वेबसाइट आपके फोटो को text की मदद से बनाता हैं। इसमें सिर्फ आप अपना photo upload करिये और simple text की मदद से उसे poster में change कर लीजिए। 

5. CutMyPic : यह एक simple सा japanese website हैं जिसकी मदद से आप अपने pic को cool effects दे सकते हैं।  




6. Background Burner : इस टूल की मदद से आप बहुत आसानी से अपने image के background को हटा सकते हैं जो की ज़्यादातर लोग Photoshop की मदद से करते हैं। 

7. Photomania : यह भी एक powerful photo editing और  photo effect adding website हैं। इसमें भी अलग अलग themes हैं जैसे birthday e - cards, billboard इत्यादि। 

यही थे कुछ websites जिनकी मदद से आप अपने photos पर अलग अलग effects दे सकते हैं और photos में नयी जान भर सकते हैं। 







Read More

Share Image by Just Copy Paste using Snaggy | हिंदी में जानिये

Leave a Comment
हेलो दोस्तों,
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको एक ऐसे वेबसाइट के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से किसी भी फोटो को share कर सकते हैं और वो भी बिना किसी uploading के। सिर्फ इसमें आपको फोटो को copy करना हैं और फिर मेरे बताये गए इस वेबसाइट पर जाकर उसे paste करना हैं। बस हो गया।

 Snag.gy

Snaggy क्या हैं ?
Snag.gy एक image hosting वेबसाइट हैं जो आपको अपने clipboard में copy किये गए किसी भी image को directly online paste करने की सहूलियत देता हैं। मतलब यह है की आपको कोई image पसंद आई तो आप सिर्फ उस फोटो पर mouse से right click करेंगे और snag.gy की वेबसाइट पर जाकर उसको paste करेंगे और Snag.gy आपको उस फोटो को अपने पास स्टोर कर लेगा और आपको एक लिंक दे देगा जिसे आप किसी को भी share कर सकते हैं। 
Snag.gy में एक built-in editor भी जिसकी मदद से आप चाहे तो simple editing job भी कर सकते हैं।





Snag.gy क्यूँ बना ?

Screen share करना एक बहुत ही बड़ी आफत हैं। पहले आप अपने keyboard पर PrtScn का बटन दवाएंगे फिर उसे Paint पर paste करेंगे , फिर उसे अपने कंप्यूटर पर कही save करेंगे।  फिर अपने hosting site पर login करेंगे और उस image को browse करके upload करेंगे। यह एक time consuming काम हैं और irritating भी हैं। 
लेकिन इस वेबसाइट  के लिए आप सिर्फ PrtScn पर click करें और फिर Snag.gy की वेबसाइट पर जाकर Paste करें या Ctrl + V  दवाये और आपका फोटो upload और आपके पास फोटो का लिंक मिल जाएगा। 




कहाँ उपयोगी हैं ?

जब किसी को अपने drawing का online progress दिखाना हो। 
जब आपके window में कोई error दिखा रहा हो और आप उसे किसी को immediately दिखाना चाहते हो। 
कोई funny joke या comments इत्यादि लोगो तक पहुचना चाहते हो तो। 

यह वेबसाइट बहुत ही आसान हैं और कोई भी बड़ी आसानी से इसका उपयोग कर सकता है।

ये भी पढ़े: Five Clever Uses of Chrome
               My way of removing password from PDF File


Read More

Fake Things Which One Can Generate Online

Leave a Comment
हेल्लो दोस्तों
क्रिसमस का समय पास आ गया हैं और आप सबको शुभकामनाये देने में व्यस्त होंगे . या तो आप facebook की मदद ले रहें होंगे या sms पर अब भी भरोसा कर रहें होंगे . आज के इस blogpost में मैं आपको कुछ ऐसे website के बारे में बताने वाला हूँ जिनकी मदद से आप fake facebook और twitter और sms भेज सकते हैं .




उदहारण के लिए ऊपर के दिए इस फोटो को देखे . यहाँ Charles Darwin ने एक facebook update डाला हैं जो की 150 साल पहले डाला गया था . क्या यह संभव हैं? नहीं ना. ऐसे ही कुछ मजेदार चित्र आप भी बना सकते हैं इन निम्नलिखित websites की मदद से,
  1. Wall Machine : इसकी मदद से आप fake facebook wall और status updates बना सकते हैं .यह बहुत ही आसान हैं और कोई भी व्यक्ति बिना किसी programming के भी आसानी से इसका उपयोग कर सकता हैं.
  2. Simitator : इसकी मदद से आप fake twitter updates बना सकते हैं. इसके मैं website से आप चाहे तो fake facebook update भी बना सकते हैं.
  3. Fodey : अगर आप newspaper clippings बनाना चाहते हैं तो इसका उपयोग करें .
  4. iPhoneTextFake : iphone text message का fake अवतार अगर आप बनाना चाहते हैं तो यहाँ पर जाए.
  5. FakeSiri : iPhone के online siri का fake screenshot बनाने के लिए यहाँ आये.
  6. Fake Android Message: Android Phone में आये हुए message का fake अवतार बनाना हो तो यहाँ जाए.
  7. Fake Whatsapp : अपने मोबाइल पर fake whatsapp chat बनाना हो तो यहाँ जाए.
  8. Fake Time Magzine: Time Magzine पर अपना फोटो डालना हो तो यहाँ जाए.
  9. Fake Name: बहुत समय हमें fake name , address की ज़रुरत पड़ती हैं , तब आप यहाँ जा सकते हैं.
अगर आपके पास कुछ ऐसे ही website की list हैं तो अवश्य बताये .और आपको यह blogpost पसंद आया हो तो अवश्य share करें.


Read More

9 Websites which will Pass your Time in Hindi

Leave a Comment
Courtesy : Wikimedia



हेलो दोस्तों ,
आज के इस युग में Timepass करना या कहें की समय व्यतीत करना एक बहुत ही कठिन काम है अगर आपके पास और कोई कार्य करने के लिए ना हो तो. वैसे तो लोग कभी खाली नहीं बैठते फिर भी कभी कभी ऐसा समय भी आता हैं जब आपको अकेले ही समय व्यतीत करना पढ़ जाता है। आज के इस ब्लॉगपोस्ट में मैं आपको कुछ ऐसे ही websites के बारे में बताने जा रहा हूँ जिनकी मदद से आप अपना समय आसानी से व्यतीत कर सकते हैं.


  1. एक गेम जिसमे आपको अपना दिमाग लगाना पड़ेगा  
  2. रेशम की जाली बनाये इस वेबसाइट से.  
  3. खुद का बब्रह्माण्ड बनाये 
  4. अच्छे वचन बताने वाला वेबसाइट 
  5. यह तो पीछे ही पढ़ गया। 
  6. इससे आप म्यूजिक भी बना सकते हैं। 
  7. फायरप्लेस के पास बैठे और आनंद ले। 
  8. अपने जीवन को फेसबुक पर डाले। 
  9. सबसे कठिन गेम 
Read More

How to LogOut of All Websites in a Web Browser in a Single Click

Leave a Comment

 एक क्लिक में सारे वेबसाइट से लॉगआउट कैसे होए ?


हेलो दोस्तों ,
आज मैं आपको एक ऐसे वेबसाइट के बारे में बताने जा रहां हूँ जिसका उपयोग करके आप बहुत आसानी से अलग अलग वेबसाइट से एक ही बार में logout या फिर कहें की बाहर निकल जाएंगे.
Flickr
साधारणतया जब भी इंटरनेट पर सर्फ करते हैं या कहें की इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो हम भिन्न भिन्न वेबसाइटओ पर जाते हैं , अपना username , password  डालते हैं और अपना समय व्यतीत करते हैं. 
मेरा ही उदहारण ले लीजिए. 

जब भी में अपना कंप्यूटर खोलता हूँ तो सबसे पहले अपना ईमेल चेक करता हूँ, फिर कंपनी ईमेल चेक करता हूँ , थोड़ा बहुत फेसबुक उपयोग करता हूँ, ब्लॉग लिखने के लिए Blogger का उपयोग करता हूँ, ज़रुरत पड़ने पर dropbox उपयोग करता हूँ इत्यादि इत्यादि। 

इस तरह से आप देखेंगे की एक ही समय पर मैंने कितने सारे वेबसाइट खोल रखे हैं।

Personal Email
Company Email
Facebook
Blogger
Twitter
Dropbox
Outlook

इसके अलावा भी कई साइट्स खुले हुए रहते हैं जिसमे आपको अपना username और password देकर घुसना पड़ता हैं. 

<
>


अब समस्या क्या हैं.?

हर एक वेबसाइट से निकलने के लिए आपको हर साइट पर जाना पड़ेगा , फिर Logout का बटन ढूंढ़ना पड़ेगा जो की आसान हैं , फिर लॉगआउट होना पड़ेगा।  यह आपका बहुत सारा समय खा लेता हैं. 

अब आप मान लीजिये आप किसी पब्लिक कंप्यूटर में हो और किसी भी वेबसाइट से लॉगआउट करना भूल जाए , तो आप खतरे में पड़ सकते हैं. कोई अन्य व्यक्ति आपके उस वेबसाइट के अकाउंट पर जाकर गलत उपयोग कर सकता हैं. 


हल !

हल इस वेबसाइट पर हैं जो मैं आपको देने जा रहां हु. इस वेबसाइट का नाम हैं. 


आप इस वेबसाइट पर जैसे ही जाएंगे , ये वेबसाइट आपको सारे important websites से आपको automatically logout कर देग. उदहारण के लिए निचे दिए गए फोटो को देखे.



इस चित्र में आप देख रहें होंगे की website के नाम के OK लिखा आ रहा हैं।  इसका मतलब हैं की आप उस वेबसाइट से लॉगआउट हो चुके हैं।

तो हैं न आसान तरीका logout होने का।  अगर आप और भी कई वेबसाइट , ट्रिक्स इत्यादि के बारे में जानना चाहते हैं तो मुझे और hindidost.com को फॉलो करते रहिये.

धन्यवाद 



Read More

8 Websites For Compressing Images Online to help in Speeding Up Page

Leave a Comment
गूगल के Page Ranking में अगर आपको अपना website और ऊपर लाना हैं तो कई उपायों में से एक हैं कि आपका website या web page fast load होए , अर्थार्त आपका website जल्दी खुलना चाहिए.
आम तौर पर यह देखा गया हैं कि एक page को load होने में time तब ज्यादा लगता हैं जब आपके Website पर Photo ज्यादा हो और उन photos का size ज्यादा हो . पर website के लिए photos भी बहुत ज़रूरी हैं.
आज मैं आपको कुछ एसे websites के बारे में बताने वाला हूँ जिनकी मदद से आप आसानी से अपने website पर upload करने वाली photos को आसानी से size में छोटा या जिसे हम Compression कहते हैं कर सकते हैं.

उदहारण के लिए अगर आप अपने webpage पर कोई फोटो लगाते हैं जिसका size मान लीजिये 1MB हैं और दूसरे पेज में 100KB का फोटो लगते हैं , तो जिस पेज में कम size (100KB) का फोटो लगा हैं वो जल्दी load होगा और उसका PageRank ज्यादा होगा.

आज मैं आपको कुछ websites के बारे में बताने वाला हूँ जिनकी मदद से आप अपने Photos को Compress कर सकते हैं ओर अपने website पर upload कर सकते हैं.


  1. Compressor.io -- Compressor.io - optimize and compress your images and photos
  2. ImageOptimizer -- Free Image Optimizer - Compress and resize photos
  3. CompressNow -- Compress Image - Compressnow
  4. PunyPNG -- PunyPNG - PNG Compression and Image Optimization
  5. ShrinkPictures -- Resize Images online
  6. JPEG Optimizer -- JPEG Optimizer - Compress and Resize Your Digital Photos
  7. JPEG Reducer -- JPEG Reducer - FREE online jpeg cruncher and thumbnail maker. Compress your jpegs and photos to make them load faster using our online jpeg shrinker.
  8. TinyPNG -- TinyPNG - Compress PNG images while preserving transparency
Read More

Sending Anonymous mail free

Leave a Comment
हेल्लो दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे website के बारे में बताने वाला हूँ जिसकी मदद से आप किसी को भी किसी के नाम से Email भेज सकते हैं . जी हाँ किसी के भी नाम से. यह सेवा आप एक खेल की तरह ही समझे और इसका गलत उपयोग ना करे .


इस सेवा का उपयोग आप :
१. धोका करते हुए बीवी या पति के लिए उपयोग कर सकते हैं.
२. किसी दोस्त या परिजन की सच्चाई के बारे में जानने के लिए कर सकते हैं.
३.इनकम टैक्स ऑफिस में इनकम टैक्स चोरो के बारे में बता सकते हैं.
४. किसी को सावधान करने के लिए भी कर सकते हैं. 
५.अपने प्यार का इज़हार करने के लिए भी कर सकते हैं.

नोट: इस तरह के ईमेल सर्विस का उपयोग एक फ्रॉड करने के जैसा ही सोचा जायेगा . कृप्या इसका गलत उपयोग ना करे . 

Read More

IPL Live Streaming and Scores

3 comments
गर्मिया शुरू हो गयी हैं और आईपीएल खेलो का टाइम भी आ चूका हैं, पर अब भी कई लोग आईपीएल का मज़ा नहीं ले पा रहें हैं.
क्यूँ ? शायद उनके पास टीवी न हो , अगर टीवी हैं तो आईपीएल देखने के लिए जिस चैनल को देखना पड़ता हैं वो उनके DTH पैक में न हो , अगर वो चैनल आ भी रहां हो तो ठीक उसी समय बीवी को भी अपना मन पसंद कार्यकम देखना हो।  इतनी परेशानी के बाद भी आप आईपीएल देख सकते हैं.
अपने मोबाइल पर, या अपने टैब पर या अपने कंप्यूटर/लैपटॉप पर।
आज मैं आपको उन सारे लिंक्स या साइट्स के बारे में बताने जा रहां  हूँ जिनकी मदद से आप आईपीएल का खेला देख सकते हैं ऑनलाइन।

मोबाइल :



लैपटॉप/कंप्यूटर :

Indian Premier League Live IPL Streaming-Watch IPL 2015

Pepsi IPL 2015 - Live Cricket Streaming & Live Cricket Score on starsports.com

Watch Pepsi IPL T20 2015 Live Streaming Online on hotstar.com




लाइव स्कोर :
CricBuzz - Indian Premier League 2015, Live Cricket Scores, schedules, news, rankings, stats

Live Cricket Score | Cricket Live Score ball by ball Coverage | Cricket Scorecard - Yahoo! Cricket

UC-Cricket

इन सबके अलावा आप अगर गूगल में ipl लिखकर सर्च करेंगे तब भी स्कोर दिख जायेगा।


Read More

How to know the name of a person from his mobile number.

Leave a Comment
क्या आप अपने फ़ोन पे Unknown  नंबर से परेशान हैं या आपके मोबाइल पर  customer care,लाइफ इन्शुरन्स वाले अलग  अलग नम्बरो से फ़ोन करके परेशान कर रहें।  तो अब आपको चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं हैं।
मैं आपको आज एक ऐसे वेबसाइट और app के बारे में बताने जा रहाँ हूँ जिसकी मदद से आप इन अज्ञात नम्बरो को जान पाएंगे और चाहें तो आसानी से उन्हें ब्लॉक भी कर सकते हैं। इस app या वेबसाइट का नाम हैं


यह एक ऑनलाइन टूल हैं या कह सकते हैं की ऑनलाइन टेलीफोन डायरेक्टरी हैं जिसकी मदद से आप दुनिया में कोई भी नंबर खोज सकते हैं। इसका एक app भी हैं जिसे आप अपने मोबाइल पर इनस्टॉल करके उपयोग कर सकते हैं. जैसे ही किसी नंबर से आपके पास कॉल आता हैं ये app उस नंबर को अपने डेटाबेस में सर्च कर  लेता हैं।  और आपको उस नंबर के मालिक का नाम आपको आपके  मोबाइल पर दिखा देता हैं।  ये सारे नंबर इसको उपयोग करने वाले लोगो ने ही वेबसाइट पर डाल कर रखा हैं।  और अगर आप चाहे तो आपके पास उपलब्ध नम्बरो को भी इसमें डाल सकते हैं। सिर्फ आपको इसमें रजिस्टर करना होगा जो की आप फेसबुक या गूगल अकाउंट से भी कर सकते है. 
Read More

Vimium-Farishta for Lazy People

2 comments

VIMIUM- आलसी लोगो का फ़रिश्ता 


आज मैं आपको Chrome Web Browser के एक बहुत ही पॉवर फुल टूल के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसकी मदद से आप कंप्यूटर माउस के मदद के बिना तेजी से अपने WebBrowser में काम कर सकते हैं.
इस Chrome Extension का नाम है
vimium
Vimium एक Chrome Extension है जो की Chrome Web Browser पर Navigate करने के लिया और Chrome को Control करने के लिए KeyBoard Shortcuts प्रदान करता है ताकि आपको Mouse का उपयोग कम या ना करना पड़े .

सुविधाए:

१. यह आपको Web या कहे Website पर Mouse के मदद के बिना Navigation करने की सहूलियत देता है, keyboard shortcuts की मदद से .
२. आप अगर चाहे तो keyboard shortcuts को अपने उप्योगिता के अनुसार बदल भी सकते है .
३.इसमें links को बड़ी चतुराई से highlight करने की सुविधा है.
४.अगर आप keyboard shortcuts भूल भी जाए तो एक simple से बटन की मदद से आप अपने स्क्रीन पर उन सारे shortcuts को देख सकते है.
५.जो लोग Mouse का उपयोग कम करते है उनके लिए तो यह स्वर्ग से कम नहीं और जो इसका इस्तेमाल करना चाहते है वो निःसंदेह इससे प्रेम करने लगेंगे .

इसे Chrome में इस्तेमाल कैसे करे?


सबसे पहले तो आपको Vimium Chrome Extension को अपने क्रोम वेब ब्राउज़र में Add करना होगा. इसके लिए आप Vimium Chrome Extension लिखकर Google में सर्च करके install कर सकते है या मेरे दिये हुए लिंक पर Click करके भी install कर सकते है. Vimium install करते समय वह कुछ Permission आपसे मांगेगा जिसको आप निसंकोच approve कर सकते हैं. यह एक Open Source Program है इसलिए मुफ्त भी है.

कैसे उपयोग करे.?

अब आपके Chrome Browser में Vimium install हो गया होगा. इसके कुछ shortcuts हर पेज पर काम करते है, जैसे :
j/k: Scroll Down/Up
h/l: Scroll Right/Left
gg: Scroll to the top of the Page
G : Jump to the bottom of a page
d/u: Scroll a half page down/up

यह shortcuts case sensitive हैं इसलिय जहाँ पर "G" लिखा हैं वहां पर "g" से shortcut काम नहीं करेगा. इसके लिए आप Capslock Button या Shift Button का उपयोग करें,
जैसे: पेज के एकदम नीचे जाना हो तो "SHIFT+G" दवाये अगर आपके keyboard पर Capslock बटन ON ना हो तो.

ये तो आसान से कुछ shortcuts थे जो आपके keyboard में भी उपलब्ध होंगे ,
अब कुछ नए जो शायद हर keyboard में ना मिले.
जैसे : मान लीजिये आपको keyboard से ही Web Address Bar का लिंक copy करना हो, तब Vimium जीत जाता हैं . इसके लिए आपको सिर्फ yy टाइप करना होगा और आपका लिंक Clipboard में Copy हो जायेगा .
कुछ shortcuts इस प्रकार हैं.:

J/K: Switch tabs left/right
/: Enter "find" mode (type in search terms to instantly jump to them)= Cntrl+F 
n/N: Jump forward/back between occurrences of search term (after pressing "/")
yy: Copy the current page's URL to your clipboard.


अन्य उपयोग !


अब चलिए इसके अन्य उपयोग देखे . नीचे दिए गए Pic में मेने एक Google search का Snapshot दिया हैं जिसमे मैंने Vimium लिखकर search किया था .
Search करने के बाद अब मैं आपको vimium कैसे use करे वो बताने जा रहां हूँ .

१. उपलब्ध links कैसे खोजे /

यहाँ snapshot में आप देख सकते हैं की Google के search result के हर लिंक के ऊपर एक Alphabet हैं. असल में ये Vimium द्वारा दिए गए shortcuts हैं .

इन shortcuts को लाने के लिए आपको "f" या "F" keyboard पर टाइप करना होगा.

f : Open a link in the current tab/अगर आप उसी tab पर link खोलना चाहे तो
F : Open a link in a new tab/अगर नए tab पर link खोलना चाहे तो.

"f" या "F" टाइप करने के बाद , नीचे दिए गए snapshot की तरह आपके स्क्रीन पर भी हर लिंक के लिए shortcuts आ जायेंगे . अब आपको जिस लिंक को खोलना हैं उस लिंक के ऊपर दिए गए Alphabet को अपने keyboard पर टाइप करें . जैसे ही आप उस अल्फाबेट को click करेंगे वह लिंक खुल जायेगा .



Vimium_HindiDost


उदहारण के लिए.:
ऊपर दिए snapshot पर आप पहला लिंक खोलना चाहते हैं जिसका shortcut "C" हैं  तो 
"f"-"C".....अगर उसी tab में खोलना हो तो 
"F"-"C"....अगर नए tab में खोलना हो तो 

अगर पहला लिंक copy करना हो तो 
"y"-"f"-"C" ..  

अगर f दवाने के बाद भी shortcuts नहीं आ रहें हो तो कुछ देर तक आपके keyboard पर "tab" बटन कुछ देर तक दबाये , फिर आपको सफलता मिल जाएगी . 


Vimium Shortcut
आपके मदद के लिए Keyboard Shortcuts का snapshot ऊपर दिया हुआ है और अगर कहीं आप अटक जाते हैं तो "?" का चिन्ह दवाइए और अपने स्क्रीन पर ही Vimium के shortcuts को जानिए .

उम्मीद है कि आपको vimium के बारे में बताने में मैं कुछ हद्द तक सफल हो पाया हूँ .और अधिक आप कुछ जानकारी चाहते हैं तो मुझसे आप संपर्क कर सकते हैं . अपने सुझाव अवश्य दे. 
Read More

Transfer Web Files directly to Google Drive, Dropbox and OneDrive

Leave a Comment

आज में आपको एक ऐसी सेवा के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसकी मदद से आप किसी भी Web File/Document/Folder को सीधे अपने मनपसंद Cloud Service में ट्रान्सफर या डाउनलोड कर सकते है.





Save Web Files to Dropbox, Google Drive and OneDrive



इस सेवा की मदद से आप कोई भी वेब फाइल सीधे अपने Google Drive,Dropbox या OneDrive account में ट्रांसफर कर सकते है, अपने कंप्यूटर में डाउनलोड किये बगैर।  
सिर्फ आप उस वेब फाइल का URL या Web Address डालिये और अपना Cloud Service चुनिए , और कुछ ही पलो में आपका File आपके Cloud Service में उपलब्ध हो जाएगा.  
यह फाइल ट्रांसफर Web to Web या कह सकते है Cloud से Cloud में होता है, इसलिए यह ट्रांसफर काफी तेज गति से हो जाता है।



Transfer Web Files directly to Google Drive, Dropbox and OneDrive-HindiDost
http://ctrlq.org/save

फायदे?

१. यदी आप मोबाइल का उपयोग करते है, तो यह सुविधा आपके files को सीधे आपके Cloud Service में download करने देता है।
२.  मान लीजिये आप इंटरनेट का उपयोग अपने ऑफिस में कर रहे है, तो यह हो सकता है की आपके ऑफिस में मौजूद Internet Firewall आपको कोई website से फाइल download करने न दे रहा हो , तब उस डाउनलोड लिंक को इस सेवा की मदद से पहले Cloud Service में डाउनलोड कर ले, फिर उस Cloud Service से अपने ऑफिस के कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते है। 

कैसे करे ?

१. सबसे पहले आप ऊपर दिए गए वेबसाइट पर जाये और अपने Google ID से Sign in करे.
२. उसके बाद एक नया विंडो खुलेगा , उसमे आप File का URL Address दीजिये और अपना Cloud Service चुनकर Upload File के बटन पर click करे .
File-transfer_hindidost-compressor
icons-tried-tested३. अब आपका Cloud Service आपसे Username/Password मांगेगा, जिसे डालकर आप फिर इस सर्विस को authenticate करेंगे .

फिर कुछ ही मिनिटो में आपका फाइल आपके Cloud सर्विस में डाउनलोड हो जायेगा.


Read More

How to Check Available Username for multiple Websites in A Single Site

Leave a Comment

एक website से बहुत सारे websites में उपलब्ध username कैसे जाँचे?

मैं आपको एक ऐसे website के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसके मदद से आप सिर्फ एक बार ही में  बहुत सारे वेबसाइट को check कर सकते हैं कि आपका पसंदीदा username उपलब्ध है कि नहीं ।


                          namechk.com

मान लीजिये कि आप webnetdiary नाम से कोई ब्लॉग अथवा website इत्यादि बनाना चाहते है 
तो आपको अलग अलग वेबसाइट पे जाकर check करना पड़ता है कि वो username उपलब्ध हैं कि नहीं। इस तरह आप YouTube, Blogger,Myspace,Facebook इत्यादी पे जाकर अपना समय waste करते है। ऊपर दिए गए website पर आप एक click से ही सारे उपलब्ध username जाँच सकते हैं।






Read More
Previous PostOlder Posts Home