How to create GIF easily in Hindi
GIF(Graphics Interchange Format) के बारे में आप लोगो ने कभी न कभी सुना होगा. अगर सुना नहीं होगा तो देखा तो ज़रूर होगा . जो लोग अब भी इसके बारे में नहीं जान पाए हैं चलिए उनको दिखाते है कि असल में यह हैं क्या ?
GIF एक ऐसा image format हैं जिसमे आपको image एक video की तरह चलता हुआ दीखता हैं. यह लूप में चलता ही रहता हैं और आपको उस image के बारे में अपने आप ही जानकारी मिलती रहती हैं. उदहारण के लिए नीचे दिए गए image देख सकते हैं.

जैसा की चित्र में दिखाया गया हैं , जिस youtube video को आप gif में बदलना चाहते हैं उसका लिंक आप दिए गए जगह पर लिखे या copy paste करे . इसके उपरान्त Create GIF के बटन पर click करें .
अब आप एक दूसरे पेज में पहुच जायेंगे जो कुछ नीचे दिए गए चित्र की तरह दीखता हैं.
GIF एक ऐसा image format हैं जिसमे आपको image एक video की तरह चलता हुआ दीखता हैं. यह लूप में चलता ही रहता हैं और आपको उस image के बारे में अपने आप ही जानकारी मिलती रहती हैं. उदहारण के लिए नीचे दिए गए image देख सकते हैं.
![]() |
| GIF image |
इस तरह के image format का उपयोग आजकल बहुत हो रहा हैं. लगभग हर blog इसका उपयोग अपने post को ज्यादा interactive बनाने के लिए कर रहे हैं .
आज के इस blog post में मै आपको गाइड करने वाला हूँ कि कैसे आप आसानी से इस तरह के gif बना सकते हैं.
साधारणतया gif बनाने के लिए आपके पास उसके अनुरूप video होना चाहिए.
मैं यहाँ एक online website की मदद लेने जा रहा हूँ जिसकी मदद से आप gif बना पायेंगे. इस website का नाम हैं,
or
यह बहुत ही आसान हैं और आप बढ़ी आसानी से youtube.com website की मदद से अपना gif बना सकते हैं.
कैसे बनाये GIF?
आप सबसे पहले उस video को ले जिससे आप gif बनाना चाहते हैं, और फिर उसे youtube की website पर upload कर दे . अगर आपका video पहले से ही youtube पर हैं या आप किसी और youtube video को gif में बदलना चाहते हैं तो यह काम और आसान हैं.
अब आप ऊपर दिए गए किसी भी एक लिंक पर click करके gif बनाने वाले website पर जाए. जैसे ही आप उस website पर जायेंगे , वहां पर आपको नीचे दिए गए चित्र की तरह जगह मिलेगा.

जैसा की चित्र में दिखाया गया हैं , जिस youtube video को आप gif में बदलना चाहते हैं उसका लिंक आप दिए गए जगह पर लिखे या copy paste करे . इसके उपरान्त Create GIF के बटन पर click करें .
अब आप एक दूसरे पेज में पहुच जायेंगे जो कुछ नीचे दिए गए चित्र की तरह दीखता हैं.

अब यहाँ पर आपको कितना लम्बा gif चाहिए और उस video के किस portion का gif चाहिए वह भरना पड़ेगा .
आपके द्वारा बनाया गया video आपको सामने ही दिखेगा और अगर आप चाहे तो टाइम को कम ज्यादा भी कर सकते हैं. उसके बाद अब आपको सिर्फ Create GIF पर फिर click करना हैं और आपका gif तैयार हो जाएगा और अगले पेज में उसको share करने की सारी details मिल जायेगी.
इस तरह से आप आसानी से GIF तैयार कर सकते हैं और अपने website या blog पर इनका उपयोग कर सकते हैं.
धन्यवाद
How to Know the Name of any Blogger Theme from Blog.
Blogger Blog के Theme का नाम कैसे पता लगाए ?

ब्लॉगिंग करना कुछ लोगो को बहुत पसंद आता हैं, और साथ ही साथ अगर ब्लॉगिंग वेबसाइट भी अगर देखने में शानदार हो तो सोने में सुहागा . मैं भी ब्लॉगिंग करता हूँ और शायद आप भी करते हैं वरना आप इस पोस्ट को नहीं पढ़ते . अगर आपने सर्च किया है कि ब्लॉगर थीम का नाम कैसे जाने या इससे मिलता जुलता कुछ तो आप ठीक जगह आये हैं. आज के इस पोस्ट में मैं आपको एक हैक के बारे में बताने जा रहां हूँ जिसकी मदद से आप चाहे तो किसी भी ब्लॉगर पे बनाये ब्लॉग का थीम किस नाम का हैं जान सकते हैं. उदहारण के लिए मेरे इस ब्लॉग के थीम का नाम हैं : Siril Blogger Theme.
Theme का नाम चाहिए ?
अब मान लीजिये आप ब्लॉगिंग कर रहें है और साथ ही साथ आप दूसरे ब्लोग्गेर्स के साइट में जाकर उनके पोस्ट और लेखो को देख रहें हैं . अचानक आप मेरे इस ब्लॉग पर पहुंचे तो आपको लगा कि वाह यह साइट तो मेरे साइट से भी बहुत सुन्दर हैं. पर आप यह नहीं जान पा रहें कि बन्दे ने कौनसा थीम लगाया हैं. तब आप क्या करेंगे ? या तो उस वेबसाइट के मालिक को मेल करेंगे और पूछेंगे की भाई थीम कौनसी लगायी हैं या दूसरा आसान तरीका अपनाएंगे जो मैं आज बताने जा रहां हूँ. इसकी मदद से आप थीम का जान सकते हैं और फिर चाहें तो फिर उस थीम को सर्च करके अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर लगा सकते हैं.
ब्लॉगर थीम का नाम ऐसे जाने ?
यह तरीका सिर्फ गूगल के ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ब्लोग्गेर्स या ब्लागस्पाट के लिए ही मान्य हैं.
1. सबसे पहले तो आप उस वेबसाइट पर जाए जिसका ब्लॉगर थीम आपको जानना हैं. मान लीजिये आपको www.webnetdiary.in के वेबसाइट का थीम बहुत पसंद आया और आप अपने वेब ब्राउज़र की मदद से उसमे गए .
2. जब आपका वह वेबसाइट खुल जाए तब आप उस वेबसाइट के एक खाली जगह पर अपने माउस से Right Click करें आप अगर चाहे तो Ctrl+U भी दबाकर जा सकते हैं जिस साइट पर Right Click Block किया हुआ हो . तब वहां पर आपको एक View page source का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें.

3. जैसे ही आप View page source पर क्लिक करेंगे आपके ब्राउज़र पर एक नया Window खुल जाएगा जिस पर आपको HTML Code दिखेंगे . अब आपको उस HTML Page के कुछ निचे तरफ जाना होगा तो आपको नीचे दिए गए चित्र की तरह Blogger Theme Name दिख जाएगा . आप अगर चाहे तो उस HTML Page पर Ctrl+F Search में Blogger Template लिख कर भी पा सकते हैं.
इस तरह से आप आसानी से किसी भी ब्लॉगर ब्लॉग के टेम्पलेट या थीम का नाम जान सकते हैं और उसे डाउनलोड कर अपने वेबसाइट पर लगा सकते हैं. आपको यह पोस्ट कैसा लगा अवश्य बताये और कोई सुझाव या प्रश्न हो तो कमेंट्स या ईमेल से जनाए.
धन्यवाद
धन्यवाद
Using Sliding Line Effect Under a Text in your BlogPost in Hindi
Blogpost में Sliding Underline Effect कैसे डाले?
हेलो दोस्तों ,
हम सभी चाहते हैं कि हमारा ब्लॉग अच्छा दिखे और लोगो को आकर्षित करें. और ब्लॉग को अच्छा दिखाने के लिए हम या तो उसमे अच्छी डिज़ाइन का उपयोग करते हैं या उसमे effects डालने का प्रयास करते हैं. उसी में से एक इफ़ेक्ट के बारे में मैं आज आप सबको बताने वाला हुँ. जैसा कि आप देख ही चुके हैं कि मेरे एक पुराने पोस्ट में मैंने आप बताया था कि अपने ब्लॉग को 360 डिग्री कैसे घुमाए।
ठीक उसी तरह आज में आपको बताने वाला हूँ कि आप अपने ब्लॉग पोस्ट में किसी वाक्य या शब्द के निचे sliding underline कैसे डाले।
उदहारण के लिए आप इस लिंक पर click करें। यहाँ पर मैंने एक ब्लॉग पोस्ट लिखा हैं जिस पर आप अपने Mouse के पॉइंटर को ले जाए तो आप देखेंगे कि उस लिखे हुए शब्दों underline हो जाता हैं वो भी sliding effect के साथ।
चलिए अब जानते हैं कि इस effect को कैसे लाये.
1 . पहले आप अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जाए , फिर "Template" पर क्लिक करें. फिर आपको "Customise" के बटन पर क्लिक करें। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे "Blogger Template Designer" खुल जाएगा , यहाँ पर अब आप "Advanced" पर क्लिक करें। फिर आपको "Add custom CSS" का खाली जगह मिल जाएगा. यहाँ पर आपको अब निचे दिए गए CSS कोड लिखना पड़ेगा और फिर लिखकर Apply to Blog के बटन पर क्लिक करना पड़ेगा।
2 . आसान शब्दों में Blogger Dashboard > Template > Advanced > Add custom CSS.
3 . जो CSS आपको add करना हैं वो आप निचे से copy कर ले।
उदहारण के लिए आप इस लिंक पर click करें। यहाँ पर मैंने एक ब्लॉग पोस्ट लिखा हैं जिस पर आप अपने Mouse के पॉइंटर को ले जाए तो आप देखेंगे कि उस लिखे हुए शब्दों underline हो जाता हैं वो भी sliding effect के साथ।
चलिए अब जानते हैं कि इस effect को कैसे लाये.
1 . पहले आप अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जाए , फिर "Template" पर क्लिक करें. फिर आपको "Customise" के बटन पर क्लिक करें। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे "Blogger Template Designer" खुल जाएगा , यहाँ पर अब आप "Advanced" पर क्लिक करें। फिर आपको "Add custom CSS" का खाली जगह मिल जाएगा. यहाँ पर आपको अब निचे दिए गए CSS कोड लिखना पड़ेगा और फिर लिखकर Apply to Blog के बटन पर क्लिक करना पड़ेगा।
2 . आसान शब्दों में Blogger Dashboard > Template > Advanced > Add custom CSS.
3 . जो CSS आपको add करना हैं वो आप निचे से copy कर ले।
/* Underline Slide */ .uslide { display: inline-block; } .uslide:after { content: ''; display: block; height: 3px; width: 0; background: transparent; transition: width .5s ease, background-color .5s ease; } .uslide:hover:after { width: 100%; background: #990000; } /*Slide Right To Left*/ .uslide2 { display: inline-block; position: relative; padding-bottom: 3px; } .uslide2:after { content: ''; display: block; position: absolute; right: 0; bottom: 0; height: 3px; width: 0; background: transparent; transition: width .5s ease, background-color .5s ease; } .uslide2:hover:after { width: 100%; background: #990000; }
अब इसका उपयोग कैसे करें ?
<div class="uslide">बाए से दाए स्लाइडिंग effect के लिए</div> <div class="uslide2">दाए से बाए स्लाइडिंग effect के लिए</div>
uslide टैग का उपयोग आप तब करेंगे जब आपको चाहिए की स्लाइडिंग लाइन बाए से दाए जाए.
uslide2 टैग का उपयोग आप तब करें जब आप चाहते हैं कि स्लाइडिंग effect दाए से बाए लाना चाहते हो.यह बहुत ही बेहतरीन effect हैं. अगर आपको यह post पसंद आया या आपका कोई सवाल हो तो comments में जाकर पूछ या लिख सकते हैं .
धन्यवाद
Canva-Amazingly Simple Graphic Design
हेल्लो दोस्तों,
आज बहुत दिनों के बाद मुझे अपना blog update करने का मौका मिला हैं. आज मैं आपको एक ऐसे website के बारे में बताने वाला हूँ जो आपके लिए काफी मददगार होगा . आज मैं आपको Canva.com के बारे में बताने वाला हूँ.
Blog के topic से तो आपको बहुत हद तक पता चल गया होगा कि यह website आता की काम हैं. अगर नहीं तो चलिए मैं बता देता हूँ. Canva एक ऑनलाइन डिजाइनिंग website हैं जिसके मदद से आप बहुत ही आसानी से फोटो को edit, design और publish कर सकते हैं. यह आपके computer में मौजूद MS Paint से भी बहुत आसान हैं जिसे हम साधारणतया उपयोग करते हैं.
आज बहुत दिनों के बाद मुझे अपना blog update करने का मौका मिला हैं. आज मैं आपको एक ऐसे website के बारे में बताने वाला हूँ जो आपके लिए काफी मददगार होगा . आज मैं आपको Canva.com के बारे में बताने वाला हूँ.
|
| Flickr |
इस website का सबसे अच्छा feature मुझे यह लगा की आप अलग अलग जगहों के लिए अलग अलग तरह के फोटो template उपयोग कर सकते हैं. उदहारण के लिए , Instagram के लिए अलग template , facebook के cover photo के लिए अलग template इत्यादि.
मतलब आपको कितने by कितने pixel का फोटो लगाना हैं उसके बारे में नहीं सोचना पड़ेगा.
दूसरा फायदा हैं drag and drop के option का. आप अलग अलग फोटो merge कर सकते हैं अपने उस window को छोरे बगैर . आप अलग अलग fonts का उपयोग कर सकते हैं लिखने के लिए . मेरे द्वारा बनाये गए इस लिंक को देखे जिसमे मैंने Canva की मदद से एक चित्र design किया हैं.
और सबसे बढ़ी बात कि यह free हैं. सिर्फ अपने facebook या google id से इसमें घुसिए और और इसका उपयोग कीजिये. इस website पर जाने के लिए यहाँ click करिए.
मतलब आपको कितने by कितने pixel का फोटो लगाना हैं उसके बारे में नहीं सोचना पड़ेगा.
दूसरा फायदा हैं drag and drop के option का. आप अलग अलग फोटो merge कर सकते हैं अपने उस window को छोरे बगैर . आप अलग अलग fonts का उपयोग कर सकते हैं लिखने के लिए . मेरे द्वारा बनाये गए इस लिंक को देखे जिसमे मैंने Canva की मदद से एक चित्र design किया हैं.
और सबसे बढ़ी बात कि यह free हैं. सिर्फ अपने facebook या google id से इसमें घुसिए और और इसका उपयोग कीजिये. इस website पर जाने के लिए यहाँ click करिए.
HOW TO USE CUSTOM DOMAIN NAME FOR BLOGSPOT BLOG IN HINDI
BLOGGER BLOG को CUSTOM DOMAIN NAME में कैसे प्रयोग करें ?
![]() |
| Image Courtesy: Canva.com |
हेल्लो दोस्तों,
अगर आप search कर रहें हैं कि Blogger Blog को खुद के domain name में कैसे redirect करे या How to use custom domain name with blogger or blogspot blog इत्यादि , तो आप सही जगह आए हैं. आज मेरे blog का topic इसी पर हैं . हाल ही में मेरे इस blog पर श्री पवन चौधरी जी ने इससे सम्बंधित एक प्रश्न पूछा था , इसलिए आज मैं इस blogpost को post कर रहा हूँ.जिन्हें इस blogpost के हैडिंग से समझ नहीं आ रहा हैं कि मैं किस तरफ आप लोगो को आकर्षित करना चाहता हूँ वो शायद ऊपर दिए गए चित्र की मदद से समझ गए होंगे.
WHAT IS A CUSTOM DOMAIN and HOW TO GET IT?
CUSTOM DOMAIN है क्या और कैसे प्राप्त करे ?
Custom Domain Name जैसा की नाम से ही पता चल रहा हैं , खुद का बनाया हुआ domain name. अब domain name किस बाला का नाम हैं . उदहारण के लिए www.hindidost.com या hindidost.blogspot.com या google.com इत्यादि domain name हैं. एक तरह से हम कह सकते हैं कि किसी website के नाम को हम domain name कह सकते हैं .
चलिए अब हम custom domain name को और थोडा विस्तार से समझते हैं. अगर आप blogging करते हैं और आपका blog हैं तो आप domain name का उपयोग करते हैं.
Read More: CREATING A BLOGGER BLOG IN HINDI
जैसे मैं Google के Blogging platform Blogger का उपयोग करता हूँ और मेरे blog का domain name हैं www.hindidost.blogspot.in . इस तरह के domain name लगभग हर blogger blog के साथ होता हैं सिर्फ hindidost की जगह कुछ और होता हैं. अब मान लीजिये मैं चाहता हूँ कि blogger का यह domain name मेरे द्वारा ख़रीदे गए domain name hindidost.com की तरफ forward या redirect हो जाए . तो यहाँ पर अब hindidost.com एक custom domain name हो गया क्यूंकि यह domain name मेरा बनाया हुआ हैं. मैं अगर चाहू तो इसी किसी और domain name की तरफ भी मोड़ सकता हूँ.
इस तरह आप अब शायद custom domain name के बारे में समझ गए होंगे . अब custom domain name के फायदे क्या ?
1. यह याद रखने में आसान होता हैं, अधिकतर समय छोटा होता है.
2. यह आप के साथ हमेशा रहता हैं. अगर आप मान लीजिये blogging platform बदल भी लेते हैं तब भी domain name change नहीं होता .
3. यह एक आपको अलग ही पहचान देता है और आपके reputation बढाने में मदद करता हैं.यह दिखता हैं कि आप नए जमाने के साथ कंधा मिलाकर चल रहें हैं .
अब ये तो थे फायदे . अब नुक्सान यही हैं कि आपको domain name खरीदना पड़ेगा जिसके लिए आपको अपनी पॉकेट ढीली करनी पड़ेगी . यह ज्यादा खर्चिला भी नहीं हैं . एक domain name आपको Rs 100 से लेकर Rs 700 के अन्दर मिल जायेगा .
अगर आप भी एक custom domain name खरीदना चाहते हैं तो यहाँ click करें.
Domain Name खरीदना बहुत ही आसान है. उतना ही आसान जितना एक email ID बनाना और online mobile recharge करना .
HOW TO REDIRECT YOUR BLOGGER BLOG TO CUSTOM DOMAIN?
कैसे BLOGGER BLOG को CUSTOM DOMAIN में REDIRECT करें ?
सबसे पहले तो आपके पास domain name होना चाहिए . अगर नहीं है तो यहाँ से आप एक domain name खरीद सकते हैं. मैं यहाँ Bigrock.com के domain name की मदद से आपको जानकारी देने वाला हूँ.
जब आप domain खरीद लेंगे उसके बाद नीचे दिए गए steps को follow करें.
1. अब आप अपने blogger के dashboard पर जाए , फिर Settings पर click करें और उसके बाद Basic पर click करें. आप कुछ ऐसा देख पायेंगे. फिर दिखाए हाय लिंक पर click करें.
![]() |
| Publishing in b;Blogger Dashboard |
2. ऊपर दिखाए गए जगह पर click करने के साथ ही Third-Party Domain Setting का window खुल जाएगा. वहां पर आपको अपना नया domain name लिखना पड़ेगा और उसके बाद Save के button पर click करें. उदहारण के लिए मेने www.aridev009.in लिख कर दिखाया हैं. Save के बटन पर click करने के साथ ही आप देखेंगे कि blogger आपको error दिखायेगा कुछ नीचे दिए गए चित्र की तरह.
![]() |
| Third Party Domain Setting |
3. ऊपर के दिए गए चित्र में देखेंगे कि मैंने एक portion को पीले रंग से highlight किया हैं. इस data को आप कहीं लिख कर रख ले. ये domain name के site के dashboard/control panel में CNAME की जगह पर उपयोग में लाया जायगा.
4. अब आप अपने Domain Registrar के Control Panel पर जाए. मैं यहाँ पर Bigrock.com के Control Panel की मदद से चित्रों की मदद से बताने वाला हूँ. आप पहले अपने domain registrar के website पे जाकर अपने username और password से login करे और अपने domain name पर click करके अपने domain के control panel में जाए, फिर DNS Management पर जाकर Manage DNS पर click करें..
![]() |
| DNS Management |
5. DNS Management पर click करने के बाद एक नया window खुल जाएगा जिसमे आप CNAME Record , A Record इत्यादि add कर सकते हैं. ये सब क्या हैं हम अभी नहीं समझेंगे. यहाँ पर पहले आप Add A Record पर Click करें.
![]() |
| Add A Record. |
6. ऊपर दिए गए चित्र की तरह जब आप Add A Record पर click करेंगे तो आपके सामने A Records भरने की जगह आ जाएगी। यहाँ पर आपको निम्नलिखित A Records को Add करना पड़ेगा.
216.239.32.21
216.239.34.21
216.239.36.21
216.239.38.21
कैसे A Records add करते हैं वो आप निचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं.
![]() |
| Adding A Records |
![]() |
| Google A Records |
![]() |
| Google CNAME |
जब आपके द्वारा दोनों CNAME add हो जाएंगे तो CNAME Record कुछ ऐसा दिखेगा.
![]() |
| Bigrock_CNAME |
8. अब आप Domain Registrar के Control Panel से बाहर आ जयिये और वापस Step 1 & 2 को दोहराये. Step 2 में दिखाए गए चित्र में मैंने एक लाल तीर दिखाया हैं वहां भी क्लिक करना न भूले और कहाँ "www" लगाना हैं और नहीं उसका ज़रूर ध्यान रखे.
अबकी बार Error नहीं मिलेगा बरशर्ते की आपने Domain Registrar के Control Panel में सब CNAME और A Records सही भरे हो.
अब बारी हैं इंतज़ार करने की. Custom Domain active होने में थोड़ा time लगता हैं इसलिए इत्मीनान से बैठे. कुछ ही मिनिटो में या घंटो में आपका Domain तैयार मिलेगा.
इस तरह से आप अपने ब्लॉग को एक नयी पहचान दे सकते हैं जो पूरी तरह से आपका होगा न की गूगल का।
आपको यह ब्लॉग पोस्ट कैसा लगा अवश्य बताये और इस पोस्ट को और www.hindidost.com ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पहुचाये.
धन्यवाद
अरित्र सरकार
HOW TO MAKE MONEY FROM FLIPKART AFFILIATE PROGRAM IN HINDI
FLIPKART AFFILIATE PROGRAM से पैसे कैसे कमाए ?
![]() |
| Flipkart Affiliate Program |
हेल्लो दोस्तों ,
आज के इस Blog Post में मैं आपको Flipkart Affiliate Program से पैसे कैसे कमाते हैं उसके बारे में बताने वाला हूँ. मैंने एक पुराने Blogpost में आप लोगो को बताया था कि blogging से पैसे कैसे कमाए . उसी में मैंने बताया था कि आप affiliate marketing से भी पैसे कमा सकते हैं.
इस तरह के प्रचार से आप काफी कमा सकते हैं. Affiliate Marketing में आप किसी दूसरे company, या site का प्रचार करते हैं और अपने website पे उस site का एक विशेष लिंक देते हैं. जब भी कोई व्यक्ति उस लिंक की मदद से कुछ खरीदारी करता हैं तो उस खरीदारी कुछ हिस्सा या कहे Commission आपको मिल जाता हैं.
वैसे तो कई website हैं जिसकी मदद से आप Affiliate Program में join करके या register करवा कर पैसे कमा सकते हैं. आज मैं आपको Flipkart.com के affiliate program से पैसे कैसे कमाए बताने वाला हूँ.
Flipkart हैं क्या ?
फ्लिपकार्ट (Flipkart) भारत की एक ई-कॉमर्स कम्पनी है। फ्लिपकार्ट का मुख्यालय बंगलौर में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 2007 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के स्नातक सचिन बंसल और बिनी बंसल द्वारा की गई थी। मूलतः पुस्तकों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री लिए बनी यह वेबसाइट अब अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य वस्तुएं खरीदने का विकल्प भी देती है। फ्लिपकार्ट पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-गिफ्ट वाउचर और सुपुर्दगी पर नकद अदायगी (कैश ऑन डिलीवरी) के ज़रिये भुगतान किया जा सकता है। फ्लिपकार्ड ने अपने उत्पाद 'डिजिफ्लिप' (DigiFlip) नाम से बेचना शुरू किया है जिसमें कैमरा-बैग, पेन-ड्राइव, हेडफोन तथा कम्प्यूटर के सामान आदि हैं।
Flipkart Affiliate Program
Join Flipkart Affiliate
- Flipkart Affiliate Program से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं. इस program के द्वारा आप अपने website पर Flipkart में बिकने वाले products के links और banners लगाते हैं. जब भी कोई व्यक्ति आपके site पे आकर उस link पर click करता हैं और कुछ खरीदारी करता हैं तो उस बिक्री का कुछ प्रतिशत कमीशन आपको मिलता हैं और आप कमाई करते हैं.
- Flipkart Affiliate Program से कमाई आप दो तरह से कर सकते हैं. 1. Gift Voucher : इसमें आपका पेमेंट आपको Flipkart Voucher के रूप में मिलता हैं. मतलब आप उस वाउचर की मदद से आप Flipkart पर ही खरीदारी कर सकते हैं . पैसे आपके बैंक account में नहीं आते. जब आपकी कमाई Rs 250 होता हैं तब वाउचर से खरीदारी का सकते हैं. 2. EFT : इसमें Flipkart आपको पैसे आपके Bank Account में Electronic Fund Transfer की मदद से भेजता हैं जब आपके द्वारा कमाई Rs 1000 हो जाती हैं .
- Flipkart Affiliate Program से कमाई में commission हर category के अलग हैं . commission कितना हैं यह जानने के लिए यहाँ click करे.
How to Register for Flipkart Affiliate Program?
- Flipkart Affiliate Program से जुधने के लिए पहले आप यहाँ click करें. आप चाहे तो Google में "Flipkart Affiliate Program" search करके पहले लिंक पर जाए. वहां पर आपको Register या JOIN NOW FOR FREE के बटन पर click करे.
- Register या JOIN NOW FOR FREE के बटन पर click करने के बाद आप AffiliateRegistration के page पर पहुच जायेंगे .
- यहाँ पर आप अपना Email ID और Password डाले. यहाँ Password आपके Flipkart Affiliate Program का नया password हैं. उसके बाद I agree के सामने बने Check Box पर click करें . फिर REGISTER के बटन दवाए .
- अब Affiliate Account Information का पेज खुल जाएगा. यहाँ पर आपको अपने account से सम्बंधित सारी जानकारिया भरनी पड़ती हैं. यहाँ पर आपको अपना नाम, पता , email ID, contact number, अपनी website की कुछ जानकारिया और अंत में payment option जहाँ पर आप बताते हैं कि आप payment Voucher में लेंगे या EFT में . यहाँ PAN Number देना अति आवश्यक हैं. उसके बाद Save Changes पर click करें.
![]() |
| Flipkart Affiliate Registration Page |
![]() |
| Account Info |
![]() |
| Payment Info |
- अंत में Home के बटन पर click करें और आप अब Affiliate Account के Dashboard पर पहुच जायेंगे. अब आप Affiliate Program से कमाने के लिए तैयार हैं.
How to Sell using Affiliate Program Links?
ऊपर के दिए गए steps से आपने Flipkart Affiliate Program में Register करना तो सीख लिया. अब बारी हैं Flipkart के products को अपने Website से कैसे बेचे और Commission पाए. इसके लिए पहले तो आप Flipkart.com की website पर जाएँ और उस product को ढूंढे जो आप अपने website पर बेचना चाहते हैं. मान लीजिये आप "Motorola Moto E" अपने website के द्वारा बेचना चाहते हैं. अब आप Flipkart.com के mobile section में जाकर Moto E को ढूंढे और उसके link को Copy कर ले. Link आपको आपके Web Browser के address bar से copy करके मिल जाएगा. जो कुछ ऐसा दिखेगा
लिंक copy करने बाद उसे आप अपने Affiliate Dashboard पर Generate Link की जगह पर जाकर Paste करें फिर Generate के बटन पर click करें .
![]() |
| Generating Affiliate Link |
उसके बाद आपको आपका Affiliate Link मिल जाएगा जो कुछ ऐसा दिखेगा .
इस लिंक को अब आप अपने website पर embed कर सकते हैं और उस बिक्री के Commission से पैसा कम सकते हैं. इसके अलावा आप Affiliate Tools के Dropdown menu में जाकर अलग अलग तरह के Banners लगाकर भी कमाई कर सकते हैं .
अगर आप Mobile से इस Blogpost को पढ़ रहें हैं तो इस लिंक पर click करें और Flipkart App को download करें और पैसे कमाए.
ये Blogpost आपको कैसा लगा हमें ज़रूर बताये और पसंद आया तो ज़रूर ज़रूर share करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यह पहुच सके.
अगर आप Flipkart से खरीदारी करना चाहते हैं और अलग अलग तरह के discount ओर offers पाना चाहते हैं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर Product को search कर खरीदारी करे.
Offers & Discount at Flipkart Exclusively For You
Satpura Ke Ghane Jangal- Bhawani Prasad Mishra
सतपुड़ा के घने जंगल
सतपुड़ा के घने जंगल।नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।
झाड ऊँचे और नीचे,
चुप खड़े हैं आँख मीचे,
घास चुप है, कास चुप है
मूक शाल, पलाश चुप है।
बन सके तो धँसो इनमें,
धँस न पाती हवा जिनमें,
सतपुड़ा के घने जंगल
ऊँघते अनमने जंगल।
सड़े पत्ते, गले पत्ते,
हरे पत्ते, जले पत्ते,
वन्य पथ को ढँक रहे-से
पंक-दल मे पले पत्ते।
चलो इन पर चल सको तो,
दलो इनको दल सको तो,
ये घिनोने, घने जंगल
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।
अटपटी-उलझी लताऐं,
डालियों को खींच खाऐं,
पैर को पकड़ें अचानक,
प्राण को कस लें कपाऐं।
सांप सी काली लताऐं
बला की पाली लताऐं
लताओं के बने जंगल
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।
मकड़ियों के जाल मुँह पर,
और सर के बाल मुँह पर
मच्छरों के दंश वाले,
दाग काले-लाल मुँह पर,
वात- झन्झा वहन करते,
चलो इतना सहन करते,
कष्ट से ये सने जंगल,
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल|
अजगरों से भरे जंगल।
अगम, गति से परे जंगल
सात-सात पहाड़ वाले,
बड़े छोटे झाड़ वाले,
शेर वाले बाघ वाले,
गरज और दहाड़ वाले,
कम्प से कनकने जंगल,
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।
इन वनों के खूब भीतर,
चार मुर्गे, चार तीतर
पाल कर निश्चिन्त बैठे,
विजनवन के बीच बैठे,
झोंपडी पर फ़ूंस डाले
गोंड तगड़े और काले।
जब कि होली पास आती,
सरसराती घास गाती,
और महुए से लपकती,
मत्त करती बास आती,
गूंज उठते ढोल इनके,
गीत इनके, बोल इनके
सतपुड़ा के घने जंगल
नींद मे डूबे हुए से
उँघते अनमने जंगल।
जागते अँगड़ाइयों में,
खोह-खड्डों खाइयों में,
घास पागल, कास पागल,
शाल और पलाश पागल,
लता पागल, वात पागल,
डाल पागल, पात पागल
मत्त मुर्गे और तीतर,
इन वनों के खूब भीतर।
क्षितिज तक फ़ैला हुआ सा,
मृत्यु तक मैला हुआ सा,
क्षुब्ध, काली लहर वाला
मथित, उत्थित जहर वाला,
मेरु वाला, शेष वाला
शम्भु और सुरेश वाला
एक सागर जानते हो,
उसे कैसा मानते हो?
ठीक वैसे घने जंगल,
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल|
धँसो इनमें डर नहीं है,
मौत का यह घर नहीं है,
उतर कर बहते अनेकों,
कल-कथा कहते अनेकों,
नदी, निर्झर और नाले,
इन वनों ने गोद पाले।
लाख पंछी सौ हिरन-दल,
चाँद के कितने किरन दल,
झूमते बन-फ़ूल, फ़लियाँ,
खिल रहीं अज्ञात कलियाँ,
हरित दूर्वा, रक्त किसलय,
पूत, पावन, पूर्ण रसमय
सतपुड़ा के घने जंगल,
लताओं के बने जंगल।
HOW TO MAKE MONEY FROM BLOGGING IN HINDI
BLOGGING से पैसे कैसे कमाये ?
आज हम एक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर बातें करेंगे जो शायद हर blogger का एक सपना रहा होगा . हम blogging से पैसे कैसे कमाये? आपने internet से पैसे कमाने वाले कई लोगो के बारे में सुना होगा. कुछ लोग तो अपने income के बारे में openly बता भी देते हैं. और कुछ लोगो की income आप खुद उस website के traffic , advertisement इत्यादि से जान सकते हैं. इनमे से कुछ भारतीय blogger जो blogging की मदद से अच्छा खासा कमा ले रहें इस प्रकार हैं.
1. Amit Agarwal :- यह भारत के सबसे पहले Professional Blogger हैं. इनकी website Labnol.Org से महीने में कम से कम 40Lakh+ कमा लेते हैं.
2. Harsh Agarwal :- आप इनके website से Blogging से सम्बंधित जानकारिया पा सकते हैं. इनकी site ShoutmeLoud.Com से ये 6 Lakh + महिना कमा लेते हैं.
3. Amit Bhawani :- ये अपने tech blog amitbhawani.com से कम से कम 7 Lakh + कमा लेते हैं.
मेने इन सब लोगो के बारे में आपको नीचा करने के लिए नहीं बल्कि प्रोत्साहन देने के लिए दिया हैं . इस list में और भी कई नाम हैं जिन्हें आप इन्टरनेट पे search करने से पा सकेंगे .
ये सभी लाखो कमाते हैं अपने blog से .हाँ शुरुआत में यह थोडा कठिन हैं पर निरंतर प्रयास और लगन आपको इन सबके तरह कमाने से रोक नहीं सकता .जैसे जैसे आप आगे बढ़ेंगे आपका experience और ज्ञान आपको आगे ले जाएगा . सिर्फ खुद को आप प्रोत्साहित करते रहें.
Blog से कमाई के लिए यह सदा ही ज़रूरी हैं कि आप quality लेख लिखे ताकि दर्शक आकर आपके उन लेखो को पड़े और उन्हें share करे और आपके site को और नए ग्राहक मिले. इस तरह लोगो का आपके प्रति विश्वास बढेगा और लोग आप से खरीदना चाहेंगे.
आज के इस Blog Post में हम इन प्रतिभाशाली bloggers के अपनाये गए तरीको के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से ये इतनी कमाई कर पा रहें हैं.
चलिए जानते हैं कि Blog से पैसे कैसे कमाये .
1. Google Adsense - Blog में Advertisement
यह गूगल के द्वारा दिया गया advertisement का एक बेहतरीन platform हैं. इसकी मदद से आप अपने site पर advertisement दे सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं. नीचे adsense का एक उदहारण है .
अधिकतर लोग इसी की मदद से अपने site से पैसे कमाते हैं.
Adsense से कमाई करने के लिए आपको सबसे पहले google.com/adsense पर जाकर account बनाना पड़ेगा और अपने Site को रजिस्टर करवाना पड़ेगा. Google आपके site को approve करने के बाद आपके site पे advertisement डालने देगा .
Adsense काम कैसे करता हैं.?
आपके Site पर डाले गए ad पर जब कोई click करता हैं तो आपको पैसे मिलते हैं. ध्यान दे की आप गलती से भी अपने ad पर click न करें . ऐसा करने से google आपके adsense account को block कर सकता हैं. Click से आप कुछ cents से लेकर Dollars में कमा सकते हैं. जब आपके account में 100 Dollars हो जायेंगे तब google आपको वह पैसा दे देगा.
2. Affiliate Marketing - दूसरे sites के लिंक के द्वारा
इस तरह के प्रचार से आप काफी कमा सकते हैं. Affiliate Marketing में आप किसी दूसरे company, या site का प्रचार करते हैं और अपने website पे उस site का एक विशेष लिंक देते हैं. जब भी कोई व्यक्ति उस लिंक की मदद से कुछ खरीदारी करता हैं तो उस खरीदारी कुछ हिस्सा या कहे Commission आपको मिल जाता हैं.
उदाहरण के लिए नीचे दिए गए links पर जाकर अगर आप कुछ खरीदारी करेंगे तो उसमे से कुछ प्रतिशत मुझे commission मिलेगा. इसके लिए खरीदार को ज्यादा पैसे नहीं देना पड़ता
अधिकतर लोग इसी की मदद से अपने site से पैसे कमाते हैं.
Adsense से कमाई करने के लिए आपको सबसे पहले google.com/adsense पर जाकर account बनाना पड़ेगा और अपने Site को रजिस्टर करवाना पड़ेगा. Google आपके site को approve करने के बाद आपके site पे advertisement डालने देगा .
Adsense काम कैसे करता हैं.?
आपके Site पर डाले गए ad पर जब कोई click करता हैं तो आपको पैसे मिलते हैं. ध्यान दे की आप गलती से भी अपने ad पर click न करें . ऐसा करने से google आपके adsense account को block कर सकता हैं. Click से आप कुछ cents से लेकर Dollars में कमा सकते हैं. जब आपके account में 100 Dollars हो जायेंगे तब google आपको वह पैसा दे देगा.
2. Affiliate Marketing - दूसरे sites के लिंक के द्वारा
इस तरह के प्रचार से आप काफी कमा सकते हैं. Affiliate Marketing में आप किसी दूसरे company, या site का प्रचार करते हैं और अपने website पे उस site का एक विशेष लिंक देते हैं. जब भी कोई व्यक्ति उस लिंक की मदद से कुछ खरीदारी करता हैं तो उस खरीदारी कुछ हिस्सा या कहे Commission आपको मिल जाता हैं.
उदाहरण के लिए नीचे दिए गए links पर जाकर अगर आप कुछ खरीदारी करेंगे तो उसमे से कुछ प्रतिशत मुझे commission मिलेगा. इसके लिए खरीदार को ज्यादा पैसे नहीं देना पड़ता
3. Direct Advertising - Ad के लिए जगह बेच कर
अगर आपके website में अच्छा traffic हैं और देश विदेश के लोग आपके site को पसंद करते हैं तो आप इस तरह के तरीके से पैसा कमा सकते हैं. इसके लिए आपको पहले advertiser ढूँढने पड़ेंगे फिर उनके ad को अपने site पर देना पड़ेगा . यह कुछ हद तक newspaper में ad देने की तरह होता हैं. ad की कीमत इसमें आप निर्धारित करते हैं. इसलिए इससे आप बहुत कमा सकते हैं. पर इसके लिए आपके site की ranking , pageview इत्यादि बहुत ही अच्छा होना चाहिए ताकि traffic ज्यादा हो.
4. Sell Products - खुद की चीज़े बेचे.
आप अपने blog या site की मदद से कुछ भी बेच सकते हैं वह चाहे तो एक ebook हो सकता हैं या हो सकता है कार . कुछ लोग अपना प्रचार करके चीज़े बेचते हैं . उदहारण के लिए आप कोई किताब
लिखिए उसे pdf में change करें और ebook की तरह बेचे .5. Donation -
यह तरीका शायद ही कारगर होगा परन्तु अगर आप quality blog post कर रहें हैं और आपका कोई और income का साधन नहीं हो तो आप Donation widget की मदद ले सकते हैं. उदहारण के लिए Wikipedia की कमाई donation से ही होती हैं . इसके लिए आप paypal की मदद ले सकते हैं .
ये हैं कुछ साधारण तरीके जिसकी मदद से आप अपने blog से या online पैसे कमा सकते हैं . अगर आपके पास कोई और सुझाव और तरीके हैं तो मुझे comments देकर बताये. अगर ये post आपको अच्छा लगा हो तो अवश्य like करे और share करे.
















